जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुणे के पास रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश पटरी पर रखा मिला गैस से भरा सिलेंडर

पुणे, एजेंसी। नए साल के जश्न से पहले देश में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश नाकाम लोको पायलट की तत्परता से नाकाम हो गई है। पुणे के उरुली से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। रविवार की रात रेलवे ट्रैक पर एक गैस से भरा सिलेंडर मिला है। लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल यह मामला रविवार की रात 11:30 बजे का है। उरुली कंचल के रेलवे ट्रैक पर गैस से भरा सिलेंडर रखा गया था। मगर लोको पायलट शरद वाल्के ने निरीक्षण के दौरान इस साजिश को नाकाम कर दिया। शरद ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और सभी ने मौके का दौरा करते हुए मामले पर संज्ञान लिया है। उरुली कंचन पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।
3900 किलो का सिलेंडर
उरुली कंचन पुलिस का कहना है कि लोको पायलट शरद वाल्के रविवार की रात को हमेशा की तरह इलाके में रेलवे लाइन का निरीक्षण कर रहे थे। तभी रात को 11 बजे उरुली कंचन की सीमा में पुणे जाने वाले रेलवे ट्रैक पर उन्हें एक गैस सिलेंडर रखा मिला। प्रिया गोल्ड कंपनी का यह गैस सिलेंडर पूरा फुल था। जब शरद ने गैस सिलेंडर उठाने की कोशिश की तो सिलेंडर काफी भारी लगा। सिलेंडर का वजन 3900 किलो था। शरद ने फौरन सिलेंडर को रेलवे ट्रैक से हटा दिया।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
शरद ने फौरन इसकी सूचना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उरुली कंचन पुलिस ने रेलवे की धारा 150 और 152 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। पटरी पर सिलेंडर किसने लिखा, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button