वोटचोरी के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च

जबलपुर यश भारत। वोट चोर – गद्दी छोड़”—जन-जन की आवाज़ को सशक्त रूप से मुखर करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक भव्य और शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च मालवीय चौक से आरंभ होकर सुपरमार्केट मार्ग से गुजरते हुए पुनः मालवीय चौक पर आकर संकल्प सभा के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यशस्वी नेता राहुल गांधी जी द्वारा संचालित “वोट चोरों – गद्दी छोड़ो” जनसंघर्ष मुहिम के तहत किया गया।
शहर के कोने-कोने से आए कार्यकर्ता, युवा, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के सदस्य और बड़ी संख्या में शामिल हुए आम नागरिक इस कैंडल मार्च में उमड़े। सभी ने हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लेकर लोकतंत्र, संविधान और मतदाता की सर्वोच्चता की रक्षा का संकल्प लिया। मार्च के दौरान पूरे रास्ते शांतिपूर्ण वातावरण में संविधान-समर्थक नारे गूंजते रहे, जिनका उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और मताधिकार की गरिमा का संदेश फैलाना था।
समापन स्थल मालवीय चौक पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा ने कहा कि यह कैंडल मार्च जनादेश के सम्मान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट की ताकत किसी भी सत्ता से अधिक है, और जब-जब जनमत का अपमान हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने अहिंसक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया है और करती रहेगी।
इनकी रही उपस्थित
दिनेश यादव, कौशल्या गोटिया, संजय यादव, विनय सक्सेना, चिंटू चौकसे ,सतीश तिवारी, कमलेश यादव, अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, गुड्डू तमसेरवार ,अतुल बाजपेई, गुड्डू नबी, अनुराग गढ़वाल ,राजेश सोनकर, विवेक अवस्थी ,बृजेश दुबे, राजेंद्र पिल्ले, कपिल श्रीवास्तव ,सुशीलधार, मतीन अंसारी, इंदिरा पाठक तिवारी, विजय रजक, गुड्डू चौबे ,अकबर खान, समीम गुड्डू ,आरिफ बैग, रितेश गुप्ता (बंटी) रामदास यादव ,प्रिंस सलूजा शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।







