मध्य प्रदेश

कांग्रेस कल उज्जैन में करेगी ‘किसान न्याय यात्रा’

यश भारत, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में कल, 12 सितंबर को कांग्रेस पार्टी एक विशाल ‘किसान न्याय यात्रा’ निकाल रही है। इस यात्रा को भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन माना जा रहा है।
​कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मोहन यादव अपने ही गृह जिले के किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्टी के अनुसार, उज्जैन के किसान कर्ज, महंगाई और खाद संकट से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार इन मुद्दों की अनदेखी कर रही है।
​इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
​कांग्रेस ने इस आंदोलन को जनविरोधी नीतियों, किसानों की उपेक्षा, बढ़ती बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के खिलाफ एक सीधी लड़ाई बताया है। पार्टी का कहना है कि जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, भाजपा सरकार को चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा।
​जनसभा में यह संदेश दिया जाएगा कि “भाजपा = वोट चोर, भाजपा = किसान विरोधी, भाजपा = बेरोजगारी की जननी।” कांग्रेस ने दावा किया है कि उज्जैन से उठी यह गूंज पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की नींव हिला देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button