भोपालमध्य प्रदेश

आईएसबीटी कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

आईएसबीटी कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

भोपाल यश भारत । राजधानी भोपाल में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर के इस्तीफे की मांग करते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में विरोध जताते नजर आए। कई कार्यकर्ता गले में मटका और नोटों की माला पहनकर पहुंचे, जिसे उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और “पाप का घड़ा भर चुका है”, ऐसे में महापौर को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बिगड़ती मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सड़क, सफाई और अन्य जरूरी सेवाओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है, जबकि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं आईएसबीटी कार्यालय परिसर में कुछ समय तक चले इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

 

रिपोर्ट: यश भारत न्यूज संवाददाता संकेत नाईक एवं सलमान गनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button