भोपाल

मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने छलांग लगाकर की आत्महत्या  – युवक की पहचान के लिए मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने छलांग लगाकर की आत्महत्या
– युवक की पहचान के लिए मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
भोपाल यशभारत। चेतक ब्रिज से ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के सामने कूदने से पहले किसी से फोन पर जोर जोर से चिल्लाकर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात होने के बाद वह ट्रेन के सामने कूद गया। एमपी नगर पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवक की पहचान के लिए एमपी नगर थाना पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही दूसरे जिलों से भी संपर्क किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार शाम 6 बजे एक 19 साल का युवक फोन पर बात कर रहा था। वह चेतक ब्रिज के पास ही खड़ा था इसी दौरान रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन आती देखी। वह दौडक़र ब्रिज के करीब पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और शव को बरामद किया। शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। ताकि पहचान उजागर हो सके साथ ही यह पता लग सके कि वह बात किससे कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button