कलेक्टर मैडम जी थैंक्यू आपने स्कूल और हॉस्टल में एडमिशन करा दिया – नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने दो भाईयों का स्कूल और छात्रावास में दिलाया प्रवेश

कलेक्टर मैडम जी थैंक्यू आपने स्कूल और हॉस्टल में एडमिशन करा दिया
– नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने दो भाईयों का स्कूल और छात्रावास में दिलाया प्रवेश

भोपाल यशभारत। थैंक्यू कलेक्टर मैडम जी अब मैं और मेरा भाई मन लगाके पढाई करेंगे। आपने स्कूल और हॉस्टल में एडमिशन करा दिया। यह शब्द जब दो मासूम सगे भाईयों ने नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना से कह हैं। दोनों भाईयों ने अच्छे से पढ़ाई करने का वादा भी कलेक्टर से किया है। नर्मदापुर कलेक्टर सोनिया मीना के प्रयासों से दो सगे भाईयों को ना सिर्फ स्कूल में प्रवेश मिला बल्कि छात्रावास में रहने की जगह भी मिली। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा की गई मदद से दोनों भाईयों की खुशी का ठिकाना ना रहा। सिवनीमालवा के ग्राम तिनस्या निवासी आवेदनकर्ता बालक करण कुमार धुर्वे ने अपनी समस्या बनाई। कलेक्टर को बताया कि माता-पिता का देहांत हो चुका है और वे अपने भाई एवं अपनी बुजुर्ग दादी के साथ रह रहा है। परिवार में अन्य कोई सदस्य नहीं है तथा आय का कोई साधन न होने से दोनो भाईयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उक्त बालक की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने दोनों बच्चों का बालक छात्रावास पवारखेड़ा में आवासीय प्रबंध करवाया साथ ही करण कुमार धुर्वे एवं केशव कुमार धुर्वे का कक्षा 5वीं एवं कक्षा 7वीं में एडमिशन शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला ब्यावरा में कराया। अब दोनों भाई छात्रावास में रहकर पढाई कर सकेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्या का समाधान करना प्राथमिकता है। आवेदनों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं।







