
शीतलहर का असर: इन्दौर में नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, 5 से 7 जनवरी तक अवकाश
इन्दौर, यश भारत। शीतलहर और तापमान में आई गिरावट को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम् वर्मा के आदेश पर इन्दौर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। हालांकि परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित होंगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।






