जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर को सीएम ने 409 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर । जबलपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहर के 409 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि हमने बैठक में रोजगार के अवसर कैसे बढ़ें इस पर चर्चा की है। इस पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया है। प्रदेश को रोजगार और विकास से युक्त राज्य बनाना है।

मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव ने जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलों में पुलिस थानों की सीमाओं का निर्धारण 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए। इसके लिए एसडीएम स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक कर विचार -विमर्श किया जाये और थानों की सीमाओं के प्रारंभिक निर्धारण के बाद दावे- आपत्तियों का निराकरण किया जाय। इस प्रकार 15 जनवरी तक सीमा निर्धारण संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ड़ॉ. यादव ने जबलपुर में संभागस्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रभावी और आदतन गुंडे और बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन पर शिकंजा कसा जाना ज्यादा आवश्यक है। ताकि निचले स्तर तक यह संदेश पहुंचे कि प्रशासन द्वारा आपराधिक कृत्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल छोटे अपराधियों के विरुद्ध ही कार्यवाही ‌नहीं हो , बल्कि बड़े आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
खुले में मांस-मछली का बेचने पर सख्ती से लगाएं प्रतिबंध
कानून व नियम का उद्देश्य भी यही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में मांस मछली के विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध लगायें। खुले में इसका व्यवसाय नही हो, इसके विक्रेताओं को जब तक पक्का निर्माण नहीं हो जाता तब तक अभी फिलहाल शेड युक्त मार्केट बना कर दिया जाय समुचित स्थान उपलब्ध कराए। उन सबको एक निश्चित स्थान देना है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu