भोपालमध्य प्रदेश

सीएम ने पैडल टू प्लांट यात्रा को दिखाई हरी झंडी

सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित ‘नया भारत-हरा भारत’ अभियान की शुरुआत 

सीएम ने पैडल टू प्लांट यात्रा को दिखाई हरी झंडी
– सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित ‘नया भारत-हरा भारत’ अभियान की शुरुआत 
भोपाल यशभारत। प्रदेश की युवा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण को जोडऩे वाली एक अनूठी पहल रविवार को भोपाल से शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित पैडल टू प्लांट नया भारत, हरा भारत’ साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव के नेतृत्व में निकली है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से किया गया। मुख्यमंत्री ने अंजना यादव को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो बुनियादी कार्य किया था, उसी भाव से अब पर्यावरण की एकता और सुरक्षा के लिए भी सामूहिक कदम उठाए जाने चाहिए। साइकिल यात्रा का उद्देश्य युवाओं में “हर कदम के साथ एक पौधा” का संदेश प्रसारित करना है।

पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई गति

अंजना यादव यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों, विद्यालयों और सामुदायिक केंद्रों में पहुंचकर पौधारोपण करेंगी और लोगों को प्रकृति अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह यात्रा कई चरणों में पूरी होगी और अंतत: प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान युवाओं, महिला समूहों, स्कूली बच्चों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अंजना यादव को प्रदेश की प्रेरक युवा शक्ति बताते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान तभी सार्थक होगा जब लोग सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनका संरक्षण और पालन-पोषण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कम से कम वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे जीवित रखने का संकल्प लें।
यात्रा प्रारंभ होने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं और साइकिल प्रेमियों ने भी समर्थन जताया। अंजना यादव का कहना है कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भविष्य की पीढय़िों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button