समत्व भवन में बच्चों संग सीएम डॉ. मोहन यादव का स्नेह मिलन, गूंजा खुशी का माहौल

समत्व भवन में बच्चों संग सीएम डॉ. मोहन यादव का स्नेह मिलन, गूंजा खुशी का माहौल
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित समत्व भवन में बच्चों के साथ एक आत्मीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा परिसर बच्चों की खुशियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों से बेहद सहज और आत्मीय अंदाज में संवाद किया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जाना। साथ ही बच्चों की समस्याओं और जरूरतों को भी गंभीरता से सुना। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल और भी जीवंत और भावनात्मक हो गया। कार्यक्रम ने सभी के दिलों में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक छाप







