जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी गाडरवारा को सौगात किया 80 करोड़ के निर्माण कार्य, अंबेडकर की मूर्ति का शिलान्याश

 

1
भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एक भव्य आयोजन में 80 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत के 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा 56 करोड़ 58 लाख रुपये के 67 कार्यों का लोकार्पण और 23 करोड़ 88 लाख रुपये के 68 कार्यों का भूमि-पूजन किया। सीएम जल जीवन मिशन के अंतर्गत 396 लाख रुपये की लागत से देवरी से बनवारी पिपरिया तक 8.27 किमी सड़क, साईंखेड़ा में सीवरेज मलजल योजना तथा पुस्तकालय एवं प्रतीक्षालय जैसे शहरी विकास से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और 23 करोड़ 88 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। सीएम ने जिले में सामुदायिक भवन, अमृत सरोवर 2.0, आंगनवाड़ी भवनों और अन्य बुनियादी संरचनात्मक सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। सीएम जल जीवन मिशन के अंतर्गत 396 लाख रुपये की लागत से देवरी से बनवारी पिपरिया तक 8.27 किमी सड़क, साईंखेड़ा में सीवरेज मलजल योजना तथा पुस्तकालय एवं प्रतीक्षालय जैसे शहरी विकास से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और 23 करोड़ 88 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। सम्मान भी करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, शिक्षकों और विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभागीय कर्मचारियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे।
इस मौके पर ये उपस्थित थे-जिलाध्यक्ष रामसनेही पाठक राज्यसभा सांसद माया नरोलिया पूर्व सांसद कैलाश सोनी नपाध्यक्ष नीरज महाराज शिवकांत मिश्रा राव संदीप सिंह विधायक विश्वनाथ पटेल महेंद्र नागेश जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोंडिया उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button