जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
CM ने श्योपुर के DSO को सस्पेंड किया, बोले- राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को छोड़ेंगे नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह श्योपुर जिले की समीक्षा बैठक के दौरान जिला खाद्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। CM राशन को लेकर जानकारी मांग रहे थे। गलत जानकारी देने पर CM ने ये कार्रवाई की। उन्होंने कलेक्टर से भी राशन व्यवस्था पर सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि गरीबों तक सही तरीके से राशन पहुंचे, यह हमारी जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि उनके पास शिकायत आई है कि राशन की दुकानें नियमित नहीं खुल रही हैं। कलेक्टर ने जवाब देते हुए कहा- राशन वितरण में लापरवाही पर 11 FIR की गई है। SP ने बताया कि 4 गिरफ्तारियां कर चुके हैं। CM ने कहा कि बाकी पर भी कार्रवाई करो। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।