भोपाल

मध्यप्रदेश से बिहार भेजे गए सिंदूरी बेटी के लिए कपड़े    – कपड़े मिलने पर नवजात बेटी के पिताजी ने जताया आभार

मध्यप्रदेश से बिहार भेजे गए सिंदूरी बेटी के लिए कपड़े
– कपड़े मिलने पर नवजात बेटी के पिताजी ने जताया आभार
– विदिशा जिले की जीने दो टीम की महिला प्रमुख ने भेजा था पार्सल
भोपाल यशभारत। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बिहार में जन्म लेने वाली बेटी को मध्यप्रदेश के विदिशि जिले से कपड़े भेजे गए थे यह पार्सल बेटी के माता पिता को मिल गया है। 29 मई 2025 को बेटी के घर कपड़े का पार्सल पोस्टमैन द्वारा सौंपा गया। मध्यप्रदेश से बिहार तक कपड़े पहुंचने पर परिवार वाले खुश हैं। बेटी के पिताजी संतोष मंडल ने मोबाइल कर विदिशा, मध्यप्रदेश की बेटियों को जीने दो टीम के चित्रा दीपसिंह कुशवाह का आभार माना है। चित्रा सिंह ने 19 मई को कपड़े भेजकर भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की वीरता के सम्मान भेजा था। बेटियों को जीने दो टीम की महिला प्रमुख चित्रा दीपसिंह कुशवाह ने कपड़े का पार्सल पोस्ट ऑफिस से भेजा था।
ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर बेटी का नाम रखा सिंदूरी
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए सिंदूर ऑपरेशन के समय 7 मई 2025 मंगलवार को संतोष मंडल की पत्नी राखी कुमारी ने बेटी को जन्म दिया था। मंडल दंपती ने ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर बेटी का नाम भी सिंदूरी रखा है। टीम की महिला प्रमुख ने विदिशा पोस्ट ऑफिस से बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाने के गांव बालथी महेशपुर में बेटी के घर कपड़े का पार्सल स्पीड पोस्ट किया था।
1802 बेटियों को भेजे जा चुके हैं कपड़े
टीम की कपड़े फ्री सेवा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडू, झारखंड के बाद अब बिहार तक पहुंच चुकी है। अब तक निजी खर्चे से देशभर की 1802 से ज्यादा बेटियों के लिए कपड़े सेवा की जा चुकी है। 2021 से बेटी बचाओ आंदोलन के लिए बेटियों को जीने दो टीम का बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में कपड़े फ्री देना जारी है।
2 मिलियन से ज्यादा व्यूज, 700 फालोअर्स बढ़े
बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने बताया की उन्होंने बेटी भूमि कुशवाह के चौथे जन्मदिन 2 सितंबर 2021 से पहल को शुरू किया है। फेसबुक पर बेटियों को जीने दो की आईडी 2022 में बनाई थी। चंद महीनों में ही 5 हजार फ्रेंड बन चुके थे। लेकिन जब सिंदूरी बेटी को कपड़े भेजेंगे की पोस्ट की तो चंद दिनों में ही 2 मिलियन से ज्यादा बार पोस्ट को देशभर में देखा गया है। और 700 से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। यह क्रम अब भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button