भोपाल

ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप से सोने के मोती चुरा ले गए शातिर चोर -आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज

ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप से सोने के मोती चुरा ले गए शातिर चोर
-आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज
भोपाल यशभारत।
्रराजधानी के चौक बाजार में स्थित एक ज्वेलरी शॉप से शातिर चोर ग्राहक बनाकर हजारों रूपए कीमत के सोने के मोती चुराकर चम्पत हो गए। चोरी की वारदात का पता चलने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक चौक बाजार निवासी विकास कुमार अग्रवाल पुत्र स्व. रघुनंदन अग्रवाल(57) की चौक बाजार में रागिनी ज्वेलर्स नाम से शॉप है। कल उन्होंने अपनी शॉप में हुई सेल्स और मौजूदा स्टाक का मिलान किया तो पता चला कि शॉप से सोने के मोतियों का एक पैकेट कम है। इसके बाद उन्होंने शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि सोमवार को उनकी शॉप पर दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनाकर आए थे। उन्होंने शॉप के सेल्समेन श्याम सेन से सोने के मोती दिखाने को कहा था, सेल्समेन ने उन्हें मोती दिखाए। इसके बाद वह ज्वेलर्स और सेल्समेन की आंखों से बचकर सोने के मोतियों से भरा पैकेट चुराकर अपने साथ ले गए। घटना का पता चलने के बाद ज्वेलरी शॉप के मालिक विकास कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी गए सोने के मोतियों की कीमत हजारों रूपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button