इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिविल लाइन हत्याकांड का खुलासा,पुरानी रंजिश में की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

घटना 29 तारीख को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संगम टेंट के पास घटित हुई

सिविल लाइन हत्याकांड का खुलासा,पुरानी रंजिश में की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 29 तारीख को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संगम टेंट के पास घटित हुई थी।
बताया गया कि शाम के समय मोनू झरिया, निवासी रामपुर थाना गोरखपुर, अपने दोस्त की दुकान पर पानीपुरी खा रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे, मोनू को पकड़कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। क्राइम ब्रांच के साथ-साथ थाना सिविल लाइन, घमापुर, बेलबाग और ओमती की संयुक्त टीमों को जांच में लगाया गया। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद दो दिन के भीतर ही आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम तुषार, आर्यन, नवीन और साहिल बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में कुल सात लोग शामिल थे, जो तीन गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं, जिनके नाम वरुण, शुभम और गौरव बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जांच में सामने आया है कि इस वारदात की प्रमुख वजह पुरानी रंजिश थी। दशहरे के समय आर्यन पर चाकूबाजी की एक घटना हुई थी, जिसमें मृतक मोनू झरिया का नाम सामने आया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी आर्यन के खिलाफ पहले से मारपीट सहित कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, नाबालिग रहते हुए भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपी “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की कड़ी को और मजबूती से अदालत में पेश किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button