जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर की तीरंदाज सनसनी मुस्कान ने चीनी ताइपे में जीता गोल्ड

 

जबलपुर, यशभारत। स्थानीय रानीताल खेल परिसर में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मप्र तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाज सनसनी विक्रम अवार्डी जबलपुर की मुस्कान किरार ने एक बार फिर स्वर्णिम कामयाबी दर्ज कर देश प्रदेश व जबलपुर का नाम रोशन किया। मुस्कान किरार ने चीनी ताइपे आर्चर के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में दोनों ने समान स्कोर करके शूट आफ में मुस्कान सटीक निशाना मारकर चीनी ताइपे के ताओयुओन सिटी में आयोजित इंडोर वर्ल्ड सीरीज़, ताइपे तीरंदाजी ओपन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। रैंकिंग राउंड में उसने 585/600 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया ।

अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर तीरंदाज के रूप में देदीप्यमान होने वाली संस्कारधानी की बेटी मुस्कान किरार ने 2016 में राष्ट्रीय टीम के कोच रिछपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में तीरंदाजी शुरू की और जल्द ही अनेक कीर्तिमानों को हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश सरकार ने 2018 में एकलव्य और 2019 में विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया। पिता वीरेंद्र किरार और माता श्रीमती माला किरार के यहां अप्रैल 2000 में जन्मी मुस्कान ने बीए तक शिक्षा प्राप्त की है।दो साल के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने 18 वर्ष की उम्र से ही अपनी सफलता के परचम गाडऩे शुरू कर दिये और उनकी तीरंदाजी प्रतिभा में लगातार वृद्धि होती गई ।

उन्होंने 11वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में निशानेबाजी में 150 में से 150 निशान सटीक लगाए इसके पहले 2019 में सेक्शन ट्रायल में स्कोर 356 /360 रहा एशियन गेम्स के पहले ओपन ट्रायल में उनका स्कोर 1440 में से 1416 रहा तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू करने के साथ ही 2 साल के अंदर उनके हिस्से में उपलब्धियों के अंबार लगते गए। जुलाई 2017 में एशिया कप स्टेज 2 में भाग लेने के बाद उन्होंने ढाका बांग्लादेश में बीसवीं एशियन तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया बैंकॉक थाईलैंड में 2018 में आयोजित एशिया कप पहले स्तर की स्पर्धा में उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण जीता और इवेंट चैंपियन बनी तथा टीम को कांस्य पदक दिलाया ।

वहीं मनीला फिलीपींस में अप्रैल 2018 में टीम को रजत पदक दिलाया चीन के शंघाई में आयोजित वर्ल्ड कप पहले स्टेज में टीम को चतुर्थ स्थान मिला वर्ल्ड कप स्टेज 2 में टर्की के आनाताल्या में मई 2018 में टीम को सिल्वर मेडल दिलाया इसके बाद बर्लिन जर्मनी में चतुर्थ विश्वकप स्टेज में टीम को पुन: सिल्वर दिलाया ।

जकार्ता इंडोनेशिया में 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018 तक चलने वाले 18 वें एशियन गेम्स में इनके हिस्से में सिल्वर मेडल आया।इसी वर्ष 26 से 30 अप्रैल 2022 में एक बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में मिक्स टीम को सिल्वर और ब्रांज दिलाया इसके पूर्व अक्टूबर2018 में जमशेदपुर में 40 वें राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में टीम को स्वर्ण के साथ व्यक्तिगत रूप से सिल्वर पदक हासिल किए ।उनकी उपलब्धियों में उड़ीसा में 2017 में 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी में व्यक्तिगत स्वर्ण हासिल किया। भोपाल में फरवरी 2019 में एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में टीम को स्वर्ण दिलाने के साथ व्यक्तिगत भी उन्होंने स्वर्ण हासिल किया उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अब तक छह स्वर्ण तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button