जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अल्प प्रवास में सिवनी पहुंचे मुख्यमंत्री :  बैनगंगा नदी का किया पूजन,  कहा-मेडिकल कालेज के उद्घाटन में आऊंगा सिवनी

सिवनी यश भारत-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अल्पप्रवास पर सिवनी पहुंचे। जहां जबलपुर से बालाघाट जाते समय धूमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम से मुलाकात की। जिसके बाद छपारा विकास खण्ड के बैनगंगा नदी पर बने पुल का निरीक्षण कर बेनगंगा नदी का पूजन किया। अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी ली।

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

 

और अधिकारियों को राहत कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री लूघरवाड़ा स्थित राजवाड़ा लॉन पहुंचे जहां लोगो को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि
आपके प्रेम और स्नेह के कारण पूरा प्रदेश भाई बहनों के इस प्यार में डूबा है। सिवनी के अंदर आज इस आनंद में शामिल हूँ। 10 तारीक के दिन एक साथ 25 हजार जगह सभी सभी पंचायत,सभी नगर निगम के वार्ड, नगरीय निकाय सब मिलकर एकसाथ रक्षाबंधन के पावन पर्व का त्यौहार मनाएंगे। और उसमें 1250 रेगुलर मिलता है।और 250 रुपये अलग से रक्षाबंधन के नाते सबको डाला जाएगा। यह भी कहा कि कुल 2 मिनिट का टाइम यहां मिला था लेकिन 15 मिनिट हो गए।

 

में बहुत जल्दी मेडिकल कालेज के उद्घाटन के लिए सिवनी आने वाला हूँ। अधिकारियों से कहा कि अतिवर्षा से जिन भी लोगो का नुकसान हुआ है उनका सर्वे कर मुआवजे की कार्यवाही की जाए। सीएम मोहन यादव को ग्राम राहीवाडा में जिला में हुई अतिवृष्टि से फसल नुकसानी का सर्वे कर मुवावजा हेतु और सरकारी भवन स्कूल एवं आंगनवाड़ी कि जर्जर स्थिति कि जांच के लिए व जिला पंचायत सिवनी के वार्ड क्रमांक 1 में सड़कों कि दयनीय स्थिति को देखते हुए सड़कों का पक्का निर्माण करने क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button