इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत.

 जबलपुर, यशभारत।

मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत.

 जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज शाम डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ शाम लगभग 4.15 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री यहाँ मानस भवन में चौथे वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। डॉ यादव नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर गीता भवन का शुभारंभ तथा विजय नगर में सरदार पटेल उद्यान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

1767354129 WhatsApp Image 2026 01 02 at 5.09.00 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना विमानतल पहुँचने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह एवं संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर,  हरेंद्र जीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, पूर्व महापौर  प्रभात साहू, शरद अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, सोनू बचवानी,  रंजीत पटेल, बलराम यादव ने स्वागत किया।

1767354136 WhatsApp Image 2026 01 02 at 5.08.57 PM

मुख्यमंत्री की डुमना विमानतल पर आगवानी संभागायुक्त धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button