जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  किसानों के बीच मनाएंगे धनतेरस

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  किसानों के बीच मनाएंगे धनतेरस

भोपाल,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 18 अक्टूबर को पूरा दिन किसानों के बीच रहेंगे और उनके साथ धनतेरस मनाएंगे। सुबह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में वे किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद वे राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलनों में शामिल होकर राहत राशि का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे और 33 करोड़ रुपये की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 193 करोड़ रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। सीहोर जिले में वे 2 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

किसान सम्मेलन में प्रदेश के छह जिलों के 2500 से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। इस दौरान भावांतर भुगतान योजना की जानकारी, प्रशिक्षण और कृषि विभाग द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button