जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

छोटू चौबे की गैंग का सक्रिय सदस्य अनिराज हिरासत में

ओमती पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी

जबलपुर,यशभारत। शातिर बदमाश छोटू चौबे की गैंग के सक्रिय सदस्य अनिराज नायडू को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराधी अनिराज नायडू को बीती रात दबोचा है। आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह शहर में अब कहां वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार रसल चौक ओमती निवासी अनिराज नायडू शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ माढ़ोताल, विजय नगर, गोरखपुर, कोतवाली, ओमती सहित अन्य पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट के कई अपराध दर्ज हैं। वारदातों के बाद अनिराज पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था जिसे ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button