छींद वाले दादा जी की धार्मिक श्रृंखला को मिला विशेष सम्मान

छींद वाले दादा जी की धार्मिक श्रृंखला को मिला विशेष सम्मान
– 28वें आयोजन पर विधायक, पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
भोपाल यशभारत। माचना कॉलोनी में आयोजित धार्मिक श्रृंखला एक शाम छींद वाले दादा जी के नाम को 28वें सफल आयोजन के अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रति माह के द्वितीय शनिवार को होने वाली इस श्रृंखला का संचालन सुंदरकांड पारिवारिक मंडल द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं व्यास म्यूजिकल ग्रुप की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, समाजसेवी डॉ जेपी पालीवाल, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, अधिवक्ता बच्चन आचार्य, मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, राजेश बबेले, विपिन भार्गव, दिनेश दुबे, हेमंत शर्मा, संजना रिछारिया, स्वाति भार्गव, ज्योति शर्मा, दीप्ति भार्गव आदि मौजूद रहे।







