देश

छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा आतंकी हमला,11 जवान हुए शहीद,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

 

Dantewada Naxal Attack Today: दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में डीआरजी टीम पर नक्सलियों के हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे डीआरजी टीम के वाहन पर माओवादियों ने हमला कर उन्हें अपना निशाना बनाया है। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे की निंदा की है।

दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। थाना अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने डीआरजी की टीम पर हमला कर दिया। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। 6-7 जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

Also Read:JABALPUR NEWS, हनुमानतान में दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक-दूसरे पर पत्थरों से किए वार, 5 घायल

जानकारी के मुताबिक माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।

Service

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button