मध्य प्रदेशराज्य

भर नौतपा में बारिश के आसार

भर नौतपा में बारिश के आसार

जबलपुर यश भारत। बंगाल की खाड़ी में निर्मित कम दबाव के क्षेत्र और मुंबई तथा पुणे में हो रही मानसूनी बारिश के बीच अब जिले में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। भले ही नौतपा का आज पांचवा दिन हो लेकिन स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और वर्षा होने की संभावना बनी हुई है और हो सकता है कि दोपहर बाद ही प्री मानसून की झलक देखने मिल जाए क्योंकि 31 तारीख तक जो भी बारिश होगी वह प्री मानसून की श्रेणी में ही आएगी। मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 28 तारीख को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.02 डिग्री दर्ज किया गया था वही आज 29 तारीख को सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री और आज का 67 प्रतिशत रही। 1 मार्च से अब तक 18.8 मिलीमीटर वर्षा दर्जी की जा चुकी है और आसमान पर बादलों की गस्त जारी है जिनकी कभी भी बरसने की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button