दुनिया के बड़े नेता की हत्या के योग, जारी रहेगा राहुल का संघर्ष, स्थिर रहेंगे मोहन
यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला से बातचीत में चर्चा

जबलपुर, यश भारत। दुनिया एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव, युद्ध जैसे हालात, बड़े वैश्विक नेताओं के लिए खतरे और भ्रम व अफवाहों के दौर से गुजर सकती है। पाकिस्तान के साथ तनाव, सीमित युद्ध की आशंका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी बड़ी अप्रत्याशित घटना की संभावनाओं के बीच भारत वर्ष 2026 में न केवल स्थिरता बनाए रखेगा, बल्कि आर्थिक और वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। यश भारत के कार्यक्रम जीवन ज्योतिष में यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला से बातचीत में ज्योतिषाचार्य एवं यश भारत पंचांग के रचयिता पंडित लोकेश व्यास ने कही।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर भी चर्चा हुई। पंडित व्यास ने कहा कि वर्ष 2026 में हालात कुछ हद तक 1971 जैसे बन सकते हैं, जब भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े युद्ध की आशंका ड़े युद्ध की आशंका नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान भ्रम, अफवाह और मानसिक दबाव का वातावरण भी निर्मित हो सकता है। इस साल पाकिस्तान के विघटन की भी संभावनाएं उन्होंने बताई। इंटरव्यू के एक अहम हिस्से में पंडित लोकेश व्यास ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी बड़े नेता की हत्या का योग बन रहा है, जो वैश्विक राजनीति को झकझोर सकता है। युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी प्रभाव क्षेत्र सीमित रहने की संभावना जताई गई। संस्थापकआशीष शुक्ला द्वारा उठाए गए कृषि, विज्ञान और विकास से जुड़े सवालों पर पंडित व्यास ने कहा कि कृषि, विज्ञान और तकनीकिी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।
प्राकृतिक आपदाओं की संभावना जताते हुए उन्होंने तूफान और चक्रवात जैसी घटनाओं की भी चर्चा की, लेकिन कुल मिलाकर वर्ष को विकास और आर्थिक मजबूती का साल बताया। इस पूरी कार्यक्रम को आप विस्तार से यश भारत के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यश भारत न्यूज़ चैनल पर भी देख सकते हैं।
विपक्ष की भूमिका पर आशीष शुक्ला के सवाल पर पंडित व्यास ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संघर्षरत रहेंगे और विपक्ष अपनी भूमिका को प्रभावी बनाने की कोशिश करेगा। इसके बावजूद बीजेपी और आरएसएस की ग्रह-स्थिति मजबूत है, ऐसे में सत्ता संतुलन में बड़ा परिवर्तन नहीं दिखता और केंद्र सरकार स्थिर बनी रहेगी। मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर पूछे गए प्रश्न पर पंडित लोकेश व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मजबूती के साथ कार्य करेगी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर समय-समय पर चर्चाएं जरूर होंगी, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं में नेतृत्त्व परिवर्तन का योग नहीं बनता। उन्होंने संकेत दिया कि मार्च माह के आसपास गतिविधियां तेज हो सकती हैं और मंत्रिमंडल विस्तार संभव है, लेकिन मुख्यमंत्री बदले जाने की संभावना नहीं है।
मुंबई मनपा चुनाव में भाजपा रहेगी सरस
प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित लोकेश व्यास ने मुंबई मनपा सहित अन्य मनपा चुनावों को लेकर ग्रहों का सटीक ज्योतिषीय आकलन किया है। यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के साथ एक विशेष बातचीत में पंडित लोकेश व्यास ने कई महत्वपूर्ण राज खोले। उन्होंने बताया कि ग्रहों की स्थिति का महाराष्ट्र की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। उनके आकलन के अनुसार भले ही राजनीतिक समीकरण बदल रहे हों, लेकिन आने वाले परिणामों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे।
पवार परिवार और गठबंधन
पंडित लोकेश व्यास ने पहले ही संकेत दिया था कि पवार परिवार एक साथ आ सकते हैं, जो वर्तमान में होता दिख भी रहा है। उन्होंने अपने ज्योतिषीय अध्ययन के आधार पर दावा किया कि मुंबई मनपा चुनावों में ठाकरे बंधु और शरद पवार भले ही साथ आ जाएं और उन्हें जनसमर्थन भी मिले, लेकिन उन्हें अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, जिसकी वे उम्मीद कर रहे हैं। वहीं इन चुनावों में महायुति का दबदबा बनता दिख रहा है। चुनाव परिणामों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उनके सहयोगी दल ही सरस (अग्रणी) रहेंगे। पंडित व्यास के अनुसार मुंबई मनपा चुनाव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का पलड़ा ही भारी रहेगा। देश की सबसे चर्चित महानगरपालिका के भविष्य को लेकर की गई यह भविष्यवाणी अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह समय रणनीति बनाने और जनता से संपर्क साधने के लिए अनुकूल है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय मुद्दों और मतदाताओं की अपेक्षाओं का ध्यान रखना आवश्यक होगा।







