इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल का 18 जून को जबलपुर प्रवास का कार्यक्रम टला बैठके स्थगित हुई

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए जबलपुर शहर के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए गुरदीप सिंह सप्पल का बुधवार 18 जून को होने वाला जबलपुर प्रवास कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जिसके कारण बुधवार को शहर की चारों विधानसभाओं में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। श्री सप्पल राष्ट्रीय कांग्रेस एडमिट के एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज भी हैं। और उन्हें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निकटतम माना जाता है। उनके आगमन को लेकर शहर कांग्रेस के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना खूब नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने एक जानकारी में दी है। श्री सप्पल के साथ प्रदेश कांग्रेस के द्वारा प्रभारी नियुक्त किए गए पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और हरदा के विधायक आर के दोगने की आने का भी कार्यक्रम था। केंद्रीय पर्यवेक्षक के आगामी प्रवास की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button