कार चालक ने गाय व बछड़े को मारी टक्कर, केस दर्ज

कार चालक ने गाय व बछड़े को मारी टक्कर, केस दर्ज
भोपाल यशभारत। कजलीखेड़ा कोलार रोड पर कार चालक ने शनिवार रात एक बजे लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए गाय व बछड़े को टक्कर मार दी। कोलार थाना पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज लिया है। फरियादी राजेंद्र तोमर पिता छोटेराम तोमर ने शिकायत दर्ज कराई है रात करीब 1 बजे घर के बाहर टहल रहा था उसी दौरान कार क्रमांक डीएन 09 एच 2790 का चालक ने गाय व बछड़े को टक्कर मार दी। गाय व बछड़े को टक्कर मारने के बाद किनारे पर खड़ी बोलेरो कार क्रमांक एमपी 04 एचए 8606 को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। घटना की जानकारी पुनीत यादव ने वीरेंद्र सोनी बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख को बताया। वीरेंद्र सोनी बजरंग दल बरोदा इकाइ्र के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई कराई गई। गौ माता और नगर निगम द्वारा गाय व बछड़े का अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। इस दौरान जिला सहमंत्री, माधव प्रखंड बोरदा इकाई अध्यक्ष पवन तोमर, इकाई सह गौ रक्षा प्रमुख बलवान तोमर आदि मौजूद रहे।







