जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैबिनेट बैठक  : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा कराएगी सरकार,  लाडली बहना योजना में महिलाओं को मिलेगा 450 रुपये में सिलिंडर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल|   मध्यप्रदेश में 40 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इससे ऊपर की राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी। यह निर्णय मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

 

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत कार्यकर्ताओं का 2 लाख रुपए और सहायिकाओं का एक लाख का बीमा किया जाएगा। ये राशि 62 साल की उम्र होने से पहले निधन होने पर दी जाएगी। दुर्घटना में स्थायी दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 

कैबिनेट की बैठक के बाद नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 97 हजार 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दोनों बीमा योजनाओं का प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।

 

गैस सिलेंडर पर 398 रुपए की सब्सिडी

 

वर्तमान में रसोई गैस सिलेंडर 848 रुपए में मिल रहा है। अब लाड़ली बहनों को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। बाकी के 398 रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार देगी। इससे सरकार पर 160 करोड़ का भार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu