WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार टला:दो नाम तय; अन्य दो मंत्रियों के नाम पर नहीं बन सकी सहमति

मध्यप्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। CM हाउस में बुधवार देर रात हुई बैठक में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बन गई। बाकी के दो विधायकों के नाम पर राय नहीं बन सकी।

मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह दी जानी है। दलित या आदिवासी वर्ग से भी एक मंत्री बनाने पर मंथन चल रहा है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच करीब आधा घंटा बैठक चली। नामों पर सहमति बनती है तो मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय हो जाएगा।

राजेंद्र शुक्ला, राहुल लोधी पहुंचे भोपाल

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बुधवार शाम राजेंद्र शुक्ला भोपाल पहुंचे। राहुल लोधी भी देर रात समर्थकों के साथ भोपाल पहुंच गए हैं। राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं।

Related Articles

Back to top button