कैबिनेट ने दी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी,कटनी में होगी माइनिंग कॉन्क्लेव

कैबिनेट ने दी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी,कटनी में होगी माइनिंग कॉन्क्लेव
भोपाल, यशभारत। डां मोहन कैबिनेट ने आज राजधानी में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 के साथ ही नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने के प्रस्तावों पर ुहर लगा दी है। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के आधार पर प्रदेश के सिविल सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अवकाश के नियम लागू करने के प्रस्ताव कां भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही भोपाल में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट ने भोपाल जिले के बैरसिया तहसील में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को मंजूरी दे दी है। बांदीखेड़ी में बनाए जाने वाले इस क्लस्टर के जरिए प्रदेश के इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं को गाइडेंस भी देगी। विज्ञान और टेक्नालॉजी विभाग इसका नोडल विभाग है। यह क्लस्टर रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए काम करेगा। इसमें 371 करोड़ के निवेश की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। इसमें 225 करोड़ राज्य सरकार खर्च करेगी और और 146 करोड़ भारत सरकार देगी। विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में कहा गया था कि हर संभाग में आयुष चिकित्सालय और वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। इसी तारतम्य में पांच शहरों सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और बालाघाट में आयुर्वेद महाविद्यालय और वेलनेस सेंटर बनाने के लिए आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 350 करोड़ की अनुमानित स्वीकृति इसके लिए दी गई है। यहां आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। एक महाविद्यालय की निर्माण लागत 70 करोड़ होगी। इन सेंटर्स में रुककर लोग आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे। भोपाल के जीएमसी में इंडो क्राइनोलॉजी रिसर्च सेंटर बनेगा। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है। इसके बाद अब यहां इंडो क्राइनोलॉजी के एक्सपर्ट आएंगे। वर्तमान में एमबीबीएस की 250 सीट अभी उपलब्ध है। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत अभी इसमें 134 सीटों के लिए मंजूरी दी गई है। इसके लिए 20 पद मंजूर हुए हैं। इसी तरह से आदिवासी बच्चों को अब 12 महीने शिष्यवृत्ति देने, सरोगेट मदर समेत कर्मचारियों को अन्य शासकीय अवकाश देने का भी निर्णय किया गया है। धार के पीएम मित्रा पार्क के उद्घाटन के लिए आएंगे मोदी: धार में पीएम मित्रा पार्क में टेक्सटाइल हब विकसित करने की तैयारी है। पीएम मोदी की इसमें रुचि है। इसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी धार आने वाले हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी बहुत जरूरी है। यह आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बीईएमएल आधुनिक रेल कोच कारखाने का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दस अगस्त को रायसेन जिले के उमरिया में किया है। कटनी में 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव: कटनी माइंस के लिए पहचाना जाता है। वहां 23 अगस्त को माइनिंग कॉनक्लेव का आयोजन होगा। स्ट्रेटजिक और मिनरल पर इसमें फोकस होगा। इसके पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग अलग सेक्टर में कॉनक्लेव हो चुकी है।







