जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत: पुलिस ने गाड़ी का कांच तोड़कर निकाले शव; शादी से लौट रहे थे…. नहीं पहुंच सके घर

मैहर l एक कार डिवाइडर से टकरा कर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। चारों कटनी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी पन्ना के रहने वाले हैं। आपस में 3 चचेरे भाई थे और एक भतीजा था। घटना मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। पुलिस ने शवों को पीएम हाउस में रखवा दिया है। एक शख्स की शिनाख्त हुई है।

दो किसान, एक टीचर और एक आर्मीमैन थे

मृतक पन्ना की देवेंद्रनगर तहसील के सिमरी गांव के एक ही परिवार के थे। सुखविधान पास के गांव दुबहिंया के मिडिल स्कूल में शिक्षक थे। उनके पास हेडमास्टर का प्रभार था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा टीचर और छोटा बेटा इंजीनियर है। शैलेंद्र किसान थे। अपनी 5 एकड़ जमीन से परिवार को पालन-पोषण करते थे। अरविंद सिंह भी पेशे से किसान थे। वहीं, शिवराज सिंह आर्मी की नौकरी छोड़कर गांव में खेती करने लगे थे। अपने परिवार के साथ रहते थे।

कार का कांच तोड़कर निकाले शव

राहगीरों की सूचना पर सुबह मैहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। कार का कांच तोड़ शवों को बाहर निकाला गया। यहां से पोस्टमॉर्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में सुखविधान सिंह, दामोदर सिंह, अरविंद सिंह निवासी सिमरी देवेंद्र नगर पन्ना आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, शिवराज सिंह उनका भतीजा था। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि चारों कटनी में शादी समारोह में शामिल होकर देवेंद्रनगर लौट रहे थे।

 

पुलिस के मुताबिक कटनी तरफ से आ रही कार क्रमांक MP35CA 5631 घुसडू नदी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क से उतर 10 फीट नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button