देश

BREAKING: अनियंत्रित होकर बाइक नाले में गिरी : एक ही गांव के 2 युवकों की मौत, 1 घायल नागपुर रेफर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हॉलोन पुल के पास सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई एक अन्य साथी गंभीर अवस्था में घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार घंसौर थाना क्षेत्र केवलारी- कहानी मार्ग स्थित हॉलोन पुल के नीचे मोटरसाइकिल सहित 3 युवक कुछ लोगो को सुबह-सुबह पड़े दिखाई दिए। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल घंसौर पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दो युवक की मौत हो चुकी थी और एक युवक गंभीर घायल था। मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल को सिविल लखनादौन पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था देखते हुए उसे सिवनी जिला चिकित्सालय भेजा जहां से उसे नागपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई और हादसा देर रात हुआ होगा जिस वजह से लोगों का ध्यान पुल के नीचे नहीं गया। तीनों ही युवक घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अगरियाकला के गुगलई ग्राम के बताई जा रहे हैं। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक हादसे में 2 कई मौत और एक घायल है, मृतकों की पहचान विषित पिता लखनसिंह 25 वर्षीय और आशीष पिता रमेश उइके 22 वर्ष के रूप में हुई है। घायल की पहचान ओमप्रकाश पिता अजब सिंह 22 वर्ष गंभीर रूप में हुई है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।

एक ही गांव के तीन युवक जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो जाना और एक जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा है जिस कारण गांव में दीपावली पर त्यौहार के दिन मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button