जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

Braking : मंडला नैनपुर मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन 2 से 5 बजे तक रहेगा बंद

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला|  नगर परिषद बम्हनी क्षेत्र के मुख्य मार्ग मंडला-नैनपुर में बाजार एवं बस स्टैण्ड होने से आम जनता की संख्या अधिक मात्रा में होती है। उक्त मुख्य मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन भी होता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मुख्य मार्ग में भीड़ होने से दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर अग्रिम आदेश पर्यन्त रोक लगाने के आदेश अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा दिए गए हैं।

 

जारी आदेश के तहत वनोपज जांच नाका (नैनपुर की ओर), थाना बम्हनी के पहले (मण्डला की ओर) तथा बम्हनी तिराहा की पहले (ग्राम मुगदरा से बम्हनी तिराहा की ओर) वाहन रोकने का स्थान नियत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button