भोपाल

ईमेल से फिर बम धमकी, जांच में निकली फर्जी 

ईमेल से फिर बम धमकी, जांच में निकली फर्जी
भोपाल। भोपाल में संभागीय आयुक्त कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सोमवार को ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में दावा किया गया कि डिविजनल कार्यालय परिसर में 15 छोटे-छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं, जो किसी भी समय विस्फोट कर सकते हैं। मेल में दोपहर 1:15 बजे से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भवन खाली कराने की चेतावनी दी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया। पूरे परिसर को तत्काल खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। घंटों तक चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई है।
उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर यह तीसरी बार है जब इसी तरह ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है। लगातार मिल रही फर्जी धमकियों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button