भोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल के राहुल नगर की सड़कों पर गुंडों का खूनी हमला, महिला पर इतनी बेरहमी से वार के चेहरा खून से सना

भोपाल के राहुल नगर की सड़कों पर गुंडों का खूनी हमला, महिला पर इतनी बेरहमी से वार के चेहरा खून से सना

सोनू शैडे और चंदन सोनाने ने साथियों के साथ राहुल नगर में तांडव: खूनी हमले ने मचाई सनसनी”

भोपाल के राहुल नगर में 19 मई की रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया! नेहा अहिरे, अपनी मां अनिता अहिरे, बहन नम्रता और परिवार के अन्य लोगों के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थीं। तभी गुप्ता जी की किराना दुकान के पास, राहुल नगर की तंग गलियों में उनकी मुलाकात हुई कुछ ऐसे बदमाशों से, जिन्होंने उनकी खुशियों को पलभर में दहशत में बदल दिया। सोनू शैडे, चंदन सोनाने और उनके अन्य साथियों ने पुराने विवाद को हवा देते हुए मां-बहन की गंदी और अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। नेहा और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, लेकिन यह विरोध इन गुंडों को नागवार गुजरा। नतीजा? बात गालियों से बढ़कर खूनी मारपीट तक जा पहुंची। चंदन सोनाने ने अपने हाथ में पकड़े पत्थर से नेहा के गाल पर जोरदार वार किया, जिससे उनके चेहरे पर गहरी चोट आई, सूजन आ गई और खून बहने लगा। इस हमले ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया। लेकिन हिंसा यहीं नहीं रुकी। नेहा का ममेरा भाई कुनाल भेड़े उन्हें बचाने आगे आया, तो इन बदमाशों में से किसी ने उसके सिर पर बेरहमी से वार किया, जिससे कुनाल का सिर फट गया और खून की धार बहने लगी। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी सुभाष सरोले भी नहीं बचे, उन्हें धक्का-मुक्की में मुंह पर चोट लगी। हमलावरों ने जाते-जाते खुलेआम धमकी दी कि अगर दोबारा उलझने की कोशिश की, तो जान से मार देंगे। इसके बाद ये गुंडे रात के अंधेरे में फरार हो गए। नेहा अहिरे, अपने ममेरे भाई कुनाल के साथ कमला नगर थाने पहुंचीं। उन्होंने मौखिक शिकायत दर्ज कराई और सोनू शैडे, चंदन सोनाने और उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इन बदमाशों को सजा मिल पाएगी? या राहुल नगर की सड़कें और खून से रंगी जाएंगी?”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button