Delhiभोपालमध्य प्रदेश

गांव , बस्ती चलो अभियान से जमीनी स्तर पर जनसंवाद मजबूत करेगी बीजेपी

गांव , बस्ती चलो अभियान से जमीनी स्तर पर जनसंवाद मजबूत करेगी बीजेपी

नई दिल्ली , भोपाल यश भारत । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन आगामी दिनों में गांव बस्ती चलो अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इस संबंध में नई दिल्ली में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के चयनित गांवों में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी फीडबैक मिल सके। अभियान के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए योगदान दिया है। साथ ही समाज के हर वर्ग किसान, युवा, महिलाएं और व्यापारी वर्ग—से संपर्क कर संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इस अभियान से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button