
जीतू पटवारी के बिगड़े बोल पर भाजपा ने घेरा
जबलपुर यश भारत। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा महिलाओं के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर तीखी प्रक्रिया देते हुए विरोध दर्ज कराया है साथ ही जीतू पटवारी से माफी मांगने की मांग भी की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्यमंत्री मोहन यादव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सांसद आशीष दुबे नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर राजकुमार पटेल महिला मोर्चा की रूपा राव सहित पार्टी के विधायक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पटवारी के बयान को प्रदेश की आधी आबादी का अपमान बताया है।

महिला मोर्चा ने फूका पुतला
महिलाओं के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई ने मालवीय चौक पर प्रदर्शन करते हुए जीतू पटवारी का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला अध्यक्ष रूपा राव के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।







