भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अल्प प्रवास पर आये
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया , स्वागत, वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

जबलपुर, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए अगवानी की।
इससे पूर्व दोनों नेता गोंटेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के पश्चात वे जबलपुर पहुंचे।
अपने प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने विधायक अशोक रोहाणी, वरिष्ठ नेता रविनंदन सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं व परिजनों से मुलाकात की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल शनिवार दोपहर 1 बजे वायु मार्ग से मुंबई रवाना हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर शाम 5 बजे महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से ग्वालियर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जिन प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया, उनमें शामिल हैं:
राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पूर्व अध्यक्ष प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, महामंत्री रजनीश यादव, अश्वनी पराँजपे, दीपांकर बैनर्जी, राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, रंजीत पटेल, योगेंद्र राजपूत, सोनू बचवानी, प्रमोद चौहटेल सहित भाजपा पार्षद दल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







