जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की; मोदी, शाह, योगी, शिवराज शामिल; उमा का नाम नहीं

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, बीजेपी के स्टार प्रचारकों की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं है।

MP में ये स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

2. जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

3. राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

4. अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

5. नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

6. शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, भाजपा

7. शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

8. सत्यनारायण जटिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री

9. विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

10. योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

11. अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम, झारखंड

12. पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

13. नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि मंत्री

14. स्मृति ईरानी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री

15. ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री

16. भूपेंद्र यादव, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री

17. अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री

18. वीरेंद्र कुमार खटीक, केंद्रीय मंत्री

19. अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री

20. देवेंद्र फड़नवीस, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र

21. हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री, असम

22. कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा महासचिव

23. केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश

24. ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश

25. फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री

26. प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री

27. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री

28. कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री

29. मनोज तिवारी, सांसद

30. जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री, मप्र

31. हितानंद शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजपा

32. नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री, मध्यप्रदेश

33. गोपाल भार्गव, पीडब्ल्यूडी मंत्री, मध्यप्रदेश

34. राजेंद्र शुक्ल, जनसंपर्क मंत्री, मध्यप्रदेश

35. लाल सिंह आर्य, अध्यक्ष, भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा, मध्यप्रदेश

36. कविता पाटीदार, राज्यसभा सांसद

37. उमाशंकर गुप्ता, पूर्व मंत्री

38. गणेश सिंह, सांसद, सतना

39. गौरीशंकर बिसेन, मंत्री, मध्यप्रदेश

40. रामलाल रौतेल, पूर्व मंत्री

3.6/5 - (9 votes)

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button