प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक – कार्यक्रम में मंच संचालन से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक
– कार्यक्रम में मंच संचालन से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी
भोपाल यशभारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। ३१ मई को होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी। आयोजन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी सहित महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं। मंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कि भोपाल के जंबूरी मैदान में एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। इस महासम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में होगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। करीब दो लाख से अधिक स्व सहायता समूह की सदस्य व अन्य संगठन की सदस्य मौजूद रहेंगी। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरी व्यवस्था की जा रही हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। जंबूरी मैदान पर होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने अधिकारियों की टीम पहुंची। कमिश्रर के मुताबिक तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।