भोपाल

भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या का प्रयास

भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या का प्रयास
यश भारत, भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कथित तौर पर गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उन्हें गंभीर हालत में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
​यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर जीत निशोदे का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और सवाल उठाए, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई.
​मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया. इसके साथ ही, उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई. भाजपा युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने एक पत्र जारी कर बताया कि निशोदे के कार्यों ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते उन्हें सभी पार्टी दायित्वों से मुक्त किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button