भोपाल

बाइक सवार लुटेरों ने बुुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा -आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

बाइक सवार लुटेरों ने बुुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा
-आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
भोपाल, यशभारत।
पिपलानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाते हुए गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के वक्त फरियादिया मॉनिंग वॉक पर निकली थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई सत्येन्द्र द्विवेदी ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी निवासी माधवी कौरव पति रामप्रयाद(65) गृहणी हैं। कल सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से मॉनिंग वॉक करने के लिए निकली थी। जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित मारूति अपार्टमेंट के पास मेन रोड पर पहुंची और थकान दूर करने के लिए डिवाइडर पर बैठ गईं। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आई दो बदमाशों में से एक नकाबपोश बदमाश ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद डरी-सहमी फरियादिया घर पहुंची और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद शाम करीब सात बजे थाने पहुंच कर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button