भोपालमध्य प्रदेश
भोपालः कार को बचाने के चक्कर में लाल बस डिवाइडर से टकराई

भोपालः कार को बचाने के चक्कर में लाल बस डिवाइडर से टकराई
भोपाल,यशभारत। राजधानी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैरागढ़ से भोपाल की ओर जा रही एक लाल यात्री बस हलालपुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। यह घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, बस जब हलालपुर के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक सामने आए एक कार चालक को बचाने की कोशिश में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार को बचाने के प्रयास में बस सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार चालक, कंडक्टर समेत लगभग आधा दर्जन यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।








