भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस ने 12 साल पुराने समेत दो अपहरण केसों का खुलासा

भोपाल पुलिस ने 12 साल पुराने समेत दो अपहरण केसों का खुलासा
​पिपलानी में 2013 से लापता लड़की चेन्नई से मिली; शाहपुरा में नाबालिग के अपहरणकर्ता पर POCSO एक्ट लगा
भोपाल, यशभारत। राजधानी के पिपलानी और शाहपुरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो नाबालिगों को दस्तयाब किया है, जिनमें एक मामला 12 साल से लंबित था।
पिपलानी पुलिस चौकी आनंदनगर स्टाफ ने 12 वर्ष से लंबित एक अपहरण का मामला सुलझाया। 24 नवबंर 2013 को बाल बिहार कॉलोनी से एक 14 वर्षीय बालिका लापता हो गई थी पुलिस मुख्यालय ने इस अपहृता की दस्तयाबी पर रुपये 10,000 का इनाम भी घोषित किया था। सहायक पुलिस आयुक्त अदिति बी सक्सेना के मार्गदर्शन में गठित टीम ने नए सिरे से विवेचना शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ के बाद अपहृता को दस्तयाब किया। पता चला कि वह इस दौरान चेन्नई में कार्य कर रही थी।
वहीं, थाना शाहपुरा पुलिस ने 02 नवबंर 2025 को दर्ज 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के एक अन्य मामले का खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपहृता को उज्जैन से दस्तयाब किया। अपहृता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता)की गंभीर धाराओं के साथ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अनिल मालवीय (उम्र 20 साल, निवासी ग्राम भैसाना, जिला राजगढ़) को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button