भोपालमध्य प्रदेश
भोपालः नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपालः नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल,यशभारत। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने प्यार में दुखी हो कर खुदको मौत के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैलाल बंजारा उम्र 18 वर्ष अब्दुल्ला बरखेड़ी गांव का रहने वाला था। जो अपने माता पिता के साथ मजदूरी का काम करता था। आज सुबह घर में कन्हैलाल की लाश फंदे पर लटकी मिली। आस पास के लोगों से पुछताछ में पता चला कि नाबालिग एक लड़की से प्यार करता था। इसको लेकर कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज मामले की जांच शुरु कर दी है।







