भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: आबकारी आयुक्त की कार पलटी, बाल-बाल बचे; बेटी को मामूली चोट

भोपाल: आबकारी आयुक्त की कार पलटी, बाल-बाल बचे; बेटी को मामूली चोट

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पॉश इलाके चार इमली में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रदेश के आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल की निजी कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में आयुक्त और उनकी बेटी बाल-बाल बच गए, हालांकि बेटी को सिर में हल्की चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 8 बजे हुई। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल स्वयं कार चलाकर अपनी बेटी को स्कूल बस स्टॉप तक छोड़ने जा रहे थे।

बाइक सवार को बचाते हुए पलटी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार इमली क्षेत्र में जब आयुक्त की कार गुजर रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आयुक्त अग्रवाल ने अचानक ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग घुमाया, जिसके कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

आयुक्त सुरक्षित, बेटी को आई हल्की चोट

हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे आयुक्त और उनकी बेटी को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि आयुक्त अग्रवाल को केवल मामूली खरोंचें आईं, जबकि उनकी बेटी के सिर में हल्की चोट लगी है। दोनों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

यह हादसा एक बड़ी घटना हो सकता था, लेकिन आयुक्त अग्रवाल के संयमित प्रयास से एक अन्य व्यक्ति (बाइक सवार) और उनके परिवार की जान को बड़ा खतरा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button