भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: स्कॉर्पियो में छुपाकर रखी थी  बदमाश ने अवैध छुरी, गिरफ्तार

भोपाल: स्कॉर्पियो में छुपाकर रखी थी  बदमाश ने अवैध छुरी, गिरफ्तार
​भोपाल,यशभारत।  राजधानी की  हनुमानगंज थाना पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो सवार युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक अवैध, धारदार नुकीली छुरी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस टीम शिव शक्ति ट्रेवल्स के सामने इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, काले रंग की एक स्कॉर्पियो (MP04-CN-0214) के पास खड़े एक युवक को पुलिस को देखकर घबराते हुए पाया गया।​संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम अबसार (उम्र 26 साल), निवासी पंचशील नगर टीटीनगर भोपाल बताया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो स्कॉर्पियो के आगे के डैशबोर्ड के नीचे स्टोरेज बॉक्स से एक डिजाइनदार स्टील की छुरी और पिस्टल जैसी दिखने वाली प्लास्टिक का एक लाइटर बरामद हुआ।
​पुलिस के मुताबिक, छुरी प्रतिबंधित आकार-प्रकार की थी, जिसके संबंध में आरोपी अबसार कोई लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर अबसार को हिरासत में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button