जबलपुरमध्य प्रदेश

भेड़ाघाट युवक मौत मामला: पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

जबलपुर, यशभारत।भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के पंचवटी निवासी 30 वर्षीय सत्यम आदिवासी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को अब भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यम आदिवासी शराब पीने का आदी था। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह घायल अवस्था में घर लौटा था। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुँचे थे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़ित पक्ष और संदेहियों के कथन लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कई बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। भेड़ाघाट पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगा। फिलहाल पुलिस ने घटना के हर पहलू को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button