Betul News : क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें भोपाल के हस्तक्षेप के बाद हटा फर्जी भर्ती घोटाले का मास्टर माइंड संजय दुबे

Betul News : क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें भोपाल के हस्तक्षेप के बाद हटा फर्जी भर्ती घोटाले का मास्टर माइंड संजय दुबे बैतूल जिले का एकमात्र विभाग जो अपने विवादित कार्यो एवं विवादित अधिकारी/कर्मचारियों का सरणार्थी बना हुआ है जी हॉ आपको बता दे की स्वास्थ्य विभाग की जहां हॉल ही में सीएमएचओ डॉ रविकांत उइके द्वारा फर्जी भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड एंव मुख्य आरोपी संजय दुबे, सहायक ग्रेड-2 को अपने आफिस में अटैच कर रखा था। यही नही उसे पेंशन एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट जैसी महत्वपूर्ण शाखाओ का कार्य भी सौंपा गया।
संजय दुबे के विवादित कार्यकाल होने के बाद भी सीएमएचओ बैतूल द्वारा बेफिकर होकर कार्य कराये जा रहे थे। पेंशन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी जिसमें भी अवैध वसूली की खबर चर्चे में थी।
सूत्र बताते है कि हॉल ही में स्वास्थ्य विभाग में ए.एन.एम. की सीधी भर्ती हुई थी जिसमें संजय दुबे सहायक ग्रेड-2 की अनाधिकृत रुप से मुख्य भूमिका रही जिसमें उनके द्वारा जमकर रिश्वतखोरी की गई इन सभी शिकायतों को दुष्टिगत रखते हुये क्षेत्रीय संचालक भोपाल द्वारा नाराजगी जताते हुये संजय दुबे, सहायक ग्रेड-2 को रिश्वतखोरी एवं अनियमिमता के चलते हस्तक्षेप करते हुये मूल पद स्थापना जिला मलेरिया कार्यालय में वापिस जाने हेतू आदेशित किया गया है।