Top-5देशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण करेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

बालाघाट,यश भारत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस एवं ज्येष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस के पैतृक ग्राम कारंजा, तहसील लांजी में नवनिर्मित स्मृति भवन एवं बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण 6 अक्टूबर को होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोपहर 2.30 बजे नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह बालासाहेब एवं भाऊराव देवरस सेवान्यास, कारंजा में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा। नेत्रालय का संचालन माधव नेत्रालय द्वारा किया जाएगा। 

आयोजकों के अनुसार सेवा प्रकल्प का उद्देश्य बालासाहेब एवं भाऊराव देवरस के सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों की स्मृति को जीवंत रखने के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है। नेत्रालय के शुरू होने से लांजी-किरनापुर और आमगांव क्षेत्र के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के लोगों को नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह सेवा प्रकल्प क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button