जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

16 साल के भांजे से मामी कर बैठी प्यार, बताने लगी अपना पति, पुलिस के साथ मिलकर मचाया हंगामा

16 साल के भांजे से मामी कर बैठी प्यार, बताने लगी अपना पति, पुलिस के साथ मिलकर मचाया हंगामा

OMG : 16 साल के भांजे से मामी कर बैठी प्यार, बताने लगी अपना पति

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है. यहां एक महिला अपने ही भांजे के अवैध संबंध में आई और उसे अब अपना पति बताते हुए साथ रहने की जिद पर उतर आई है. लेकिन इससे भी ज्यादा चौंका देने वाली बात तो ये है कि रिश्ते में लगने वाली मामी की उम्र 35 साल है और उसका भांजा 16 साल का नाबालिग है. मामला तब और बिगड़ गया जब लड़के के परिजनों ने विरोध किया, तो महिला पुलिस को लेकर उनके घर पहुंच गई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला दौराला क्षेत्र का है. महिला दिल्ली की रहने वाली है और मृतक पति के भांजे के साथ लंबे समय से संपर्क में थी. जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी. इसके बाद, महिला के अकेलेपन और आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने अपने नाबालिग बेटे को दिल्ली भेजा था ताकि वह महिला के साथ रहकर एसी-फ्रिज रिपेयरिंग का काम सीख सके. लेकिन वहां रहते हुए महिला ने किशोर को प्रेम जाल में फंसा लिया और दोनों के बीच संबंध बन गए.

किशोर के घर पहुंच गई महिला

कुछ दिन पहले जब किशोर मेरठ वापस आया, तो परिजनों ने उसे यहीं रोक लिया. जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो वह सीधे पुलिस को लेकर किशोर के घर पहुंची और दावा किया कि अब वही उसका पति है और वह उसी के साथ रहेगी. महिला का यह बयान सुनकर परिजन हैरान रह गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

लड़के के आयु प्रमाण की मांग

दौराला पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस इस पेचीदा मामले की कानूनी जांच कर रही है. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि लड़के की उम्र करीब 16 साल है, जो कि कानूनन नाबालिग है. ऐसे में पुलिस ने किशोर के आयु प्रमाण पत्र की मांग की है. दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button